ePaper

दो घरों में चोरी, ले गये करीब चार लाख की संपत्ति

Updated at : 07 Aug 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
दो घरों में चोरी, ले गये करीब चार लाख की संपत्ति

दो घरों से नकदी सहित करीब चार लाख की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है.

विज्ञापन

तुरकौलिया .तुरकौलिया. माधोपुर मधुमालत के सोहिल छपरा और तुरकौलिया मध्य पंचायत के जगिराहा में दो घरों से नकदी सहित करीब चार लाख की चोरी अज्ञात चोरो ने कर लिया है. जगीराहा के पीड़ित गृह स्वामी रमेश कुमार श्रीवास्तव और सोहिल छपरा के गृह स्वामी कपिलदेव सहनी है. मामले को लेकर पीड़ित रमेश श्रीवास्तव थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरो को आरोपित बनाया है. पुलिस को दिए आवेदन में बताया है पांच भाइयों का एक संयुक्त परिवार है. मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दीवाल तोड़कर घर मे घुसकर नकदी 72 हजार रुपये के अलावे अटैची 2, एक छोटा पेटी, झुमका, टॉप्स, टिका, नथिया, 4 सोने की अंगूठी, मोबाइल, गाड़ी के कगजता, ड्राइविंग लाइसेंस व कपड़े सहित करीब तीन लाख की चोरी हुई है. वही कुछ समान चोरों ने ईख के खेत में फेंका था. इसकी सूचना पुलिस को दिया गया. पुलिस ने जांच पड़ताल किया. इधर सोहिल छपरा के पीड़ित कपिलदेव सहनी के पुत्र विजय सिंह ने बताया कि उनके घर मे पीछे के दीवाल तोड़कर चोरी की गई है. नकदी सहित करीब एक लाख की चोरी हुई है. तुरकौलिया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन