ePaper

Motihari: महिला ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या

Updated at : 04 Sep 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: महिला ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या

छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया जिरात मुहल्ला में गुरुवार की देर शाम एक विवाहिता ने गला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया जिरात मुहल्ला में गुरुवार की देर शाम एक विवाहिता ने गला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी जितेंद्र पासवान की पत्नी गूंजा देवी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. किस कारणों से महिला ने आत्महत्या की है, इसकी पुलिस जांच कर रही है. बताया जाता है कि महिला अपनी पति जितेंद्र पासवान के साथ उक्त मुहल्ला में रहती थी. घटना के बाद पति फरार है.,समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर ससुराल पक्ष और न ही पहाड़पुर थाना के सरेया गांव के मायके पक्ष के लोग ही पहुंचे हैं. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन