Motihari: मजदूरों व कर्मियों के हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मजदूरों व कर्मियों के हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा का विश्व मजदूर दिवस पर जिला कन्वेंशन हुआ.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा का विश्व मजदूर दिवस पर जिला कन्वेंशन हुआ. मजदूरों के त्याग व बलिदान को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया. कहा गया कि अपनी चट्टानी एकजुटता के साथ आवाज बुलंद किया जाएगा. महासंघ राज्य कमेटी के पर्यवेक्षक अमित कुमार मिश्रा, राज्य संयुक्त मंत्री उदय शंकर गुड्डू ने पुरानी पेंशन बहाल करने,ठेका संविदा आउटसोर्सिंग के स्थान पर नियमित बहाली करने, श्रम कानून में बदलाव पर रोक लगाने की मांग सरकार से की और कहा कि आगामी 20 मई को एक दिवसीय आम हड़ताल किया जाएगा. राज्य संयुक्त मंत्री सह बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मोतिहारी के जिला मंत्री हरि नारायण सिंह ने देश में ओल्ड पेंशन योजना लागू करने की मांग की. अध्यक्षता शक्ति नाथ तिवारी ने की,जबकि मौके पर पंकज कुमार सिन्हा ,दीपक कुमार, राधाकांत ठाकुर, दीपक कुमार वर्मा, कुमार सुमन, विजय बहादुर सिंह, सतेन्द्र नाथ तिवारी, विनय कुमार चुन्नू, विजय सिंह, सीटू के नेता सत्येंद्र मिश्रा, अविनाश कुमार आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन