बंजरिया में नए सीओ की एंट्री, कहा- दलालों को नहीं मिलेगी जगह, भूमि विवादों का होगा तेजी से निपटारा

Updated:
विज्ञापन

नव पदस्थापित सीओ कृष्णा प्रताप सिंह

बंजरिया को नए अंचलाधिकारी मिल गए हैं. कृष्णा प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने भूमि विवादों के शीघ्र निपटारे और दलालों पर नकेल कसने का संकल्प लिया है. जानें उनकी प्राथमिकताएं.

विज्ञापन

Banjaria News: प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को कृष्णा प्रताप सिंह ने बंजरिया के नए अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने स्थानांतरित हुए तत्कालीन सीओ रोहन रंजन सिंह की जगह प्रभारी सीओ सह मोतिहारी सदर आरओ नवनीत प्रकाश से कार्यभार लिया.

पदभार ग्रहण के बाद अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

कार्यभार संभालते ही शुरू की समीक्षा

नए सीओ ने पदभार संभालने के तुरंत बाद अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभिन्न लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली.

उल्लेखनीय है कि पूर्व सीओ रोहन रंजन सिंह के मुजफ्फरपुर में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त था.

कैमूर से हुआ बंजरिया तबादला

कृष्णा प्रताप सिंह इससे पहले कैमूर जिले में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. वहीं से उनका स्थानांतरण बंजरिया अंचल में किया गया है.

भूमि विवाद और दलाली पर रहेगा फोकस

स्थानीय स्तर पर बंजरिया अंचल में भूमि विवाद और कथित दलालों के हस्तक्षेप को बड़ी चुनौती माना जाता रहा है. नए सीओ ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित आधारित प्रशासन देना है.

उन्होंने कहा कि आम लोगों के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा और दलाली या किसी भी प्रकार के अवैध हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

राजस्व कार्यों में लाई जाएगी तेजी

कृष्णा प्रताप सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय में राजस्व से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाएगी. साथ ही भूमि विवादों का नियमानुसार और शीघ्र समाधान उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यालय में आने वाले लोगों को पारदर्शी और सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Raj Nikhil

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन