ePaper

पिपरा में दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर को मार डाला

Updated at : 13 Nov 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पिपरा में दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर को मार डाला

पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव में मंगलवार की देर रात कुल्हाड़ी से एक वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

चकिया.पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव में मंगलवार की देर रात कुल्हाड़ी से एक वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव निवासी योगेंद्र बैठा (65) के रूप में हुई है. मृतक के सिर व उसके पिछले हिस्से में धारदार हथियार से कटे के निशान थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयोग की गयी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. मामले में पुलिस ने मृतक की भगिनी दामाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी भूलन बैठा को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी मृतक से जमीन देने की बार-बार मांग कर रहा था. इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई. इसके पूर्व में भी मृतक द्वारा आरोपी को छह कट्ठा जमीन देने की बात सुनने में आयी है. गांव वालों ने बताया कि मृतक योगेंद्र बैठा की कोई औलाद नहीं है. उसने अपनी भगिनी को बचपन से ही पाला-पोसा है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने मृतक ससुर पर उसकी पत्नी को विदा नहीं करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन