Motihari : तनाव को समाप्त करने की कला सीखना है समाधान

केविवि के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में “तनाव मुक्ति एवं भावनिक प्रज्ञा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
Motihari : मोतिहारी.केविवि के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में “तनाव मुक्ति एवं भावनिक प्रज्ञा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव के मुख्य संरक्षण तथा मानविकी एवं भाषा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. प्रसून दत्त सिंह के संरक्षण में संपन्न हुई. मुख्य वक्ता रहे महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज विश्व में व्याप्त अधिकांश समस्याओं की जड़ व्यक्तिगत तनाव है, और इसका समाधान तभी संभव है जब हम तनाव को समाप्त करने की कला सीखें, न कि उसे दूसरों तक प्रसारित करें.डॉ. उपाध्याय ने भारत की प्राचीन विद्या, योग तथा आत्म-प्रबन्धन के सिद्धांतों की सहायता से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रायोगिक उपायों, जैसे योगाभ्यास और मनोवैज्ञानिक समाधानों की व्याख्या की. उन्होंने बल दिया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में ही आज के समय की जटिल मानसिक समस्याओं के समाधान निहित हैं. डॉ. विमलेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी गोपाल कृष्ण मिश्र ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




