Motihari: कपड़ा फेरी करने वाले कमलेश के कंधे पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: कपड़ा फेरी करने वाले कमलेश के कंधे पर थी पूरे  परिवार की जिम्मेदारी

मनकरवा पंचायत के देवकुलिया गांव निवासी स्वर. राम एकबाल साह का तीस वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार की हत्या सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज थाना के रतनपुर गांव में रविवार को देर शाम गोली मारकर कर दी गयी थी.

विज्ञापन

Motihari: फेनहारा. थाना क्षेत्र के मनकरवा पंचायत के देवकुलिया गांव निवासी स्वर. राम एकबाल साह का तीस वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार की हत्या सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज थाना के रतनपुर गांव में रविवार को देर शाम गोली मारकर कर दी गयी थी. शव सीतामढ़ी सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर घर पहुंचा. घर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया, मौजूद ग्रामीणों का आंखें नम हो गयीं. मृतक की पत्नी अमृता देवी बार-बार नाम लेकर बेहोश हो जा रही थी. मां-बहन, भाई और भाभी फूट फूटकर रोने लगे. माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया था. कमलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मृत कमलेश के पिता की मौत होने के बाद पूरा परिवार की जिम्मेदारी उसी पर ही थी. कमलेश कपड़ा का फेरी कर अपनी विधवा मां सुदामा देवी और परिवार का पालन पोषण किया करता था. उसकी शादी शिवहर जिला के मोहरी गांव में छह वर्ष पूर्व हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन