Motihari: घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत

जितेन्द्र कुमार (27) 11 जून को अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से मोतिहारी दवा लेने जाने के दौरान गोविन्दापुर स्कूल के पास टेम्पो की ठोकर से घायल हो गया था.

विज्ञापन

Motihari: कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के सिसवा सोव पंचायत के बहलोलपुर निवासी देव पूजन राम के पुत्र जितेन्द्र कुमार (27) 11 जून को अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से मोतिहारी दवा लेने जाने के दौरान गोविन्दापुर स्कूल के पास टेम्पो की ठोकर से घायल हो गया था, जिसको बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया. वहां से मुजफ्फरपुर रेफर किया गया. उसके बाद मुजफ्फरपुर से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई है. मृतक के पिता देव पूजन राम ने टेम्पो के नम्बर के साथ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वाहन मालिक का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन