Motihri news : नहाय-खाय के साथ ही शुरू हुआ चैती छठ का महापर्व
Published by :SATENDRA PRASAD SAT
Published at :01 Apr 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ ही चैती छठ का अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया.
विज्ञापन
Motihri news :
मोतिहारी. नहाय-खाय के साथ ही चैती छठ का अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया. व्रतियों द्वारा स्नान ध्यान कर पूरे नेम-टेम से अरवा चावल, चने की दाल, लौकी सब्जी, आंवला की चटनी का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया गया. इसके साथ ही चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का शुभारंभ हो गया. 02 अप्रैल को खरना तथा 03 अप्रैल को संध्याकालीन सूर्य को व्रतियों द्वारा अर्ध्य प्रदान किया जायेगा. वहीं 04 अप्रैल को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य प्रदान कर व्रतियों द्वारा पारण किया जायेगा. व्रत को लेकर श्रद्धालुभक्तों द्वारा गेहूं धोकर सुखाया गया ताकि छठी मईया का पूरी शुद्धता से प्रसाद बनाया जा सके. दूसरे दिन यानि बुधवार को व्रतियों द्वारा खरना व्रत रखा जाता है. इस दिन व्रति उपवास रख कर छठी मैयार का प्रसाद साठी के चावल एवं गुड़ मिलाकर खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर अर्पित किया जाता है. यह सभी प्रसाद मिट्टी से बने चुल्हे पर तैयार किया जाता है. उसके बाद तुलसी जल अर्पित कर प्रणाम किया जाता है फिर व्रतियों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जाता है. इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा. इधर छठ व्रत को लेकर बाजार सजने लगी है. बाजार में साठी का चावल, दऊरा, सूप, अरकपात, फलों की बिक्री शुरू हो गयी है. बाजार भाव एक नजर मेंसाठी का चावल- 100 रु प्रति केजीमिठा- 500 रु केजीसूथनी- 20 रु 250 ग्रामअरूई- 20 रु 250 ग्रामबोरी- 20 रु 250 ग्रामसेव- 150 से 200 रु केजीनारंगी- 70 रु केजीअंगुर- 100 रु केजीदऊरा- 100 से 150 रुपयासूप- 35 से 40 रुपयाडगरा- 75 से 100 रुपयाडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




