Motihari : निगम सैरात के नाम शहर में चल रहा अवैध उगाही का खेल

नगर निगम के वाहन सैरात की आड़ में शहरी क्षेत्र में अवैध उगाही का खेल चल रहा है. इसका उद्भेन पुलिस की कार्रवाई में हो चुकी है.
Motihari : मोतिहारी.नगर निगम के वाहन सैरात की आड़ में शहरी क्षेत्र में अवैध उगाही का खेल चल रहा है. इसका उद्भेन पुलिस की कार्रवाई में हो चुकी है. दो दिन पहले ही पुलिस ने मामले में एक को रंगे हाथ वाहन से अवैध उगाही करते गिरफ्तार किया. मामले में मनीष जायसवाल सहित दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लेकिन अवैध उगाही का खेल एनएच तक ही सीमित नहीं है. शहर के भीतर भी छोटे-छोटे फुटपाथी दुकानदार भी इस रैकेट के शिकार है. नगर निगम के पार्किंग शुल्क के नाम पर फुटपाथी ठेला-खोमचा वेंडरों से जबरन उगाही हो रही है. इसके लिए वेंडरों को निगम के वाहन पार्किंग सैरात के नाम पर बाहुबल का भय दिखा प्रतिदिन 20 रुपये वसूला जाता है. चूंकि शहर में सड़क किनारे वेंडिंग को लेकर प्रशासन का रवैया भी सख्त है, जिस कारण वेंडर पुलिस से अपनी शिकायत भी नहीं कर पाते. जिसका फायदा अवैध वसूली करने वाले उठा रहे हैं. वेडरों को निगम सैरात डाक के नाम पर मूर्ख बनाया जाता है और भय दिखाकर जबरन वसूली होती है. जबकि नगर निगम वाहन पार्किंग सैरात की डाक करती है, नहीं कि वेंडर से टैक्स वसूलने की.
यहां वसूला जा रहा वेंडर से अवैध राशि
शहर के गांधी चौक से बलुआ आरओबी, बलुआ सै कचहरी और चांदमारी रूट में वाहन पार्किंग और वेंडिंग के लिए स्थल चिन्हित है. इन चिन्हित पार्किंग स्थल में वाहन पार्किंग से राशि वसूली के लिए नगर निगम के द्वारा सैरात की बंदोस्ती की गयी है. वही जानपुल, बलुआ सब्जी बाजार के लिए सैरात की बंदोस्ती की गयी है. लेकिन वाहन पार्किंग और सब्जी बाजार के नाम पर गांधी चौक से सदर अस्पताल रूट, नगर थाना से स्टेशन रोड और बलुआ गोलंबर के पास वेंडिंग करने वाले फूटपाथी दुकानदारों से जबरन अवैध उगाही किया जा रहा है.
वेंडरों से सैरात के नाम पर राशि उगाही अवैध: टीएलएफ
टाउन लेवल फेडरेशन मोतिहारी के सचिव नंदलाल कुमार ने कहा कि 2009 में तत्कालीन नगर विकास एवं आवास मंत्री सुशील कुमार ने शहरी सैरात डाक के नाम पर वेंडरो से राशि उगाही नहीं करने को ले विभागीय पत्र जारी किया था. पिछले साल भी वेंडरों से शहर में हो रहे अवैध वसूली को लेकर फेडरेशन ने नगर निगम को पत्र दिया था, लेकिन इसके बाद भी नगर निगम के उदासीन रैवाया के कारण वाहन पार्किंग के नाम पर शहर में जबरन वेंडर से 20 रुपये प्रतिदिन वसूला जा रहा है. जो अवैध है. कहा कि निगम और पुलिस प्रशासन से टीवीसी फेडरेशन अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग करता है. मामले को ले शीध्र ही फेडरेशन डेलिगेट पुलिस अधीक्षक से मिलेगा.
कहते हैं अधिकारी
नगर निगम सैरात की वसूली नियमानुकूल करने का आदेश सभी बंदोस्त धारकों को दिया गया है. नियम के विरुद्ध वसूली पर सख्ती से एक्शन लिया जायेगा. शर्त से विरुद्ध और अधिक राशि वसूलने के मामले में क्रमीनल केस दर्ज होंगे. वही सैरात के शर्त का पालन नहीं करने के मामले में निगम के स्तर से भी एक्शन लिया जायेगा.
सौरभ सुमन यादव,नगर आयुक्त, नगर निगम मोतिहारीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




