शहर में अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का बुलडोजर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 10:22 PM
निगम प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के मुख्य पथ के किनारे से अवैध कब्जा खाली कराया गया.
मोतिहारी. निगम प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के मुख्य पथ के किनारे से अवैध कब्जा खाली कराया गया. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव के निदेश पर निगम की टीम ने अतिक्रमण अभियान चला. जिसमें गांधी चौक से मधुबन छावनी चौक होते मोतीझील और झील पथ में गायत्री मंदिर तक सड़क किनारे से अवैध कब्जा खाली कराया गया. इस अभियान में अस्थायी दुकानों को अतिक्रमण दण्ड शुल्क वसूल करते हुए सड़क के दोनों तरफ से हटाया गया. स्थायी दुकानों के सामने साइकिल, मोटर साइकिल खड़ा नही करने की सख्त हिदायत दी गयी. टीम का नेतृत्व कर रहे टैक्स दारोगा अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि मधुबन छावनी चौक स्थित एक्सिस बैंक के सामने बड़े पैमाने पर मोटर साइकिल के पॉर्किंग के कारण पूरे सड़क अतिक्रमित हो रहा है. निगम प्रशासन द्वारा वैसे सभी व्यवसायिक संस्थाओं को अतिक्रमण से संबंधित नोटिस निर्गत करते हुए अतिक्रमण दण्ड शुल्क की वसूली की जायेगी. इस अभियान में सहायक रोकड़पाल आशुतोष कुमार सिन्हा, सहायक प्रफुल चन्द्र, निगम के सुरक्षा गार्ड शामिल रहे.
वहीं बलुआ ओवर ब्रिज के नीचे से अवैध कब्जा खाली कराया गया. इस दौरान गांधी चौक पर लगभग अस्थायी 10 दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया. मोतीझील के दोनों तरफ अस्थायी रूप से ठेला, खोमचा वाले से करीब तीन हजार रुपये अतिक्रमण दंड शुल्क वसूल की गयी. अभियान में कर दारोगा अरुण मिश्रा, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक निरीक्षक बृजमोहन कुमार, सहायक कर दारोगा राजेश कुमार गुप्ता, विधि सहायक अवधेश कुमार ठाकुर सहित पुलिस बल शामिल रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










