Motihari: फंदे से लटकता किशोरी का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: फंदे से लटकता किशोरी का शव बरामद

मलाही पुलिस ने सिसवा गांव में कमरे से लटकता एक किशोरी का शव शनिवार की देर शाम बरामद किया.

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. मलाही पुलिस ने सिसवा गांव में कमरे से लटकता एक किशोरी का शव शनिवार की देर शाम बरामद किया. मृतका सिसवा गांव के मोमिन मियां की पुत्री रूहाना खातून (15)वर्ष थी. पुलिस ने पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है, जिसको लेकर किशोरी ने गले में दुपट्टा के सहारे एलबेस्टर छत में लगे बांस से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. वही हत्या है या आत्महत्या पुलिस पड़ताल में जुटी हुई थी. थानाध्यक्ष करण सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए अग्रतर कारवाई करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन