Motihari: पानी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पानी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद

तालाब में डूबे किशोर विशाल कुमार का शव शुक्रवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया.

विज्ञापन

Motihari: घोड़ासहन. थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में बीते गुरुवार की शाम तालाब में डूबे किशोर विशाल कुमार का शव शुक्रवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया. शव निकलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया. मृतक की मां सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. यहां बताते चले कि महदेवा गांव निवासी रामेश्वर गिरी के पुत्र विशाल कुमार (17) गुरुवार की शाम को गांव के ही तालाब में डूब गया था. गांव के गोताखोरों द्वारा शव खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन नहीं निकाला जा सका. वहीं देर शाम होने के बाद शव निकालने की प्रक्रिया को रोक जिले में एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी गई. सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा डूबे विशाल का शव निकालने में सफल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन