तापमान में आज से होगी गिरावट, वर्षा की संभावना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 10:10 PM
मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 जून के बीच अच्छी वर्षा की संभावना है.
मोतिहारी. मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 जून के बीच अच्छी वर्षा की संभावना है. अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून के आगमन के साथ पूर्वी चंपारण सहित उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. 18 व 19 जून को कुछ स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही तेज हवा चलेगी. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के कारण लू की स्थिति समाप्त हो सकती है. इस अवधि में तापमान लूढक कर 35 डिग्री के आसपास रहेगी. अच्छी वर्षा की संभावना को देखते हुए धान की नर्सरी प्राथमिकता से बनाए. मध्यम अवधि के लिए संतोष, सीता, सरोज, राजश्री, प्रभात, राजेन्द्र, सुभाषिनी, राजेन्द्र कस्तुरी, राजेन्द्र भगवती, कामनी, सुगंधा किस्म अनुशंसित है. बरसात की सब्जियाें में भिंडी, लौकी, नेनुआ आदि की खेती कर सकते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










