बाइक व किलो गांजा के साथ किशोर गिरफ्तार

छापेमारी कर बाइक सहित 4.9 किलो गांजा के साथ एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया.
सिकरहना. एसएसबी 20वी बटालियन कुंडवा चैनपुर के जवानों ने बुधवार शाम गुप्त सूचना पर कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंत चौक के निकट छापेमारी कर बाइक सहित 4.9 किलो गांजा के साथ एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा. जानकारी देते एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से गांजा लेकर उक्त रास्ते से गुजरने वाले हैं. जिसके बाद एसएसबी जवानों द्वारा उक्त रास्ते पर गस्त बढ़ा दी गई. जैसे ही एक बाइक पर सवार दो युवक गांजा रखे बोरे के साथ कुण्डवा चैनपुर से बसंत चौक की ओर आते दिखा तब जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया. तब बाइक सवार दोनो युवक बाइक छोड़ भागने लगे. जिसमे से जवानों ने पीछे बैठे किशोर को धर दबोच लिया. पूछताछ में पकड़े गए किशोर ने बताया कि उक्त गांजा साथ बाइक पर बैठे कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के महंगूआ निवासी उसके दोस्त का है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर व जब्त गांजा को एसएसबी ने आगे की करवाई के लिए कुण्डवा चैनपुर पुलिस को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




