Motihari: करेंट से किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Motihari: करेंट से किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम

नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार की देर शाम करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार की देर शाम करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई. मृतका की पहचान हरि गिरी की 17 वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि साक्षी अपने घर में पंखा ऑन करने गई थी, इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गई. घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन