एसटीएफ के हत्थे चढा शातिर टुन्ना गिरोह का बदमाश, 25 हजार का घोषित था इनाम

पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शातिर टुन्ना सिंह गिरोह का एक बदमाश शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ गया.
मोतिहारी . पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शातिर टुन्ना सिंह गिरोह का एक बदमाश शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ गया. उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था. साथ ही वह जिले के टॉन-टेन अपराधियों की सूची में भी उसका नाम था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सन्नी कुमार शहर के बेलिसराय मोहल्ले का रहने वाला है. उसपर नगर थाना में आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है. उन्होंने बताया कि सन्नी उर्फ बउआ की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी. हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता थाके तीन. नगर थाने में उसपर आर्म्स एक्ट के तीन, हत्या प्रयास के दो व मारपीट के दो मामले दर्ज है. उसकी गिरफ्तारी हाजीपुर से हुई है. नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्की हाजीपुर में देखा गया है. उसके आधार पर पुलिस टीम को हाजीपुर भेजा गया. वहां एसटीएफ की मदद से शातिर इनामी बदमाश को धर दबोचा गया. उसकी निशानदेही पर शातिर टुन्ना सहित उसके गिरोह के अन्य बदमशों के निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में नगर थाना के दारोगा श्रीराम राम, एसटीएफ की टीम के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




