ePaper

Motihari: नाबालिग से रेप मामले में लापरवाही पर दारोगा निलंबित

Updated at : 02 May 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: नाबालिग से रेप मामले में लापरवाही पर दारोगा निलंबित

घिववाढार पंचायत के एक गांव के नाबालिग से रेप मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के घिववाढार पंचायत के एक गांव के नाबालिग से रेप मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई की है. केस की अनुसंधानकर्ता दारोगा पिंकी कुमारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है. वहीं पूरे मामले की जांच का जिम्मा अरेराज डीएसपी रंजन कुमार को सौंपा गया है. ज्ञात हो कि 27 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के साथ रेप की घटना हुई थी. उसी दिन पीड़ित लड़की अपने मां के साथ थाना पर जाकर आवेदन दिया. जिसमें लौकरिया गांव के युवक सेराज को आरोपित किया. लेकिन पुलिस जांच के नाम पर दो दिन तक पीड़िता के घर नहीं पहुंची. पीड़िता के परिजन इस दौरान दारोगा पिंकी कुमारी को फोन करते रहे. वह आने का अश्वसन देती रही. नहीं आने पर 29 अप्रैल को दोबारा थाने पहुंचकर केस दर्ज करने का दबाव बनाया. तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. आरोप है कि मेडिकल में भेजने से पहले पुलिस ने परिजनों को डराने की भी कोशिश की और मेडिकल जांच के खर्च की बात कर मामले को दबाने का प्रयास किया. दारोगा पिंकी पीड़िता के परिजन को मोबाइल से फोन कर मेडिकल जांच में जाने के लिए लग्जरी गाड़ी लेकर आने का डिमांड की. स्कॉर्पियो गाड़ी भाड़े पर ले जाने पर वह मेडिकल कराने 29 अप्रैल को गई. फिर कोर्ट में जाने के लिए दारोगा ने लग्जरी गाड़ी का डिमांड किया. लेकिन पीड़िता गाड़ी नहीं ले गए. दारोगा व पीड़िता का ऑडियो वायरल हो गया. जिसकी जांच एसपी ने कराने के बाद शुक्रवार को दारोगा पिंकी को निलंबित कर दिया. घटना के छह दिन बाद शुक्रवार को पुलिस की टीम पीड़िता के घर पहुंची. पीड़िता लड़की व परिजन से मामले की पूछताछ की. वहीं एफएसएल की टीम ने भी छठे दिन पीड़िता के घर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की, लेकिन इतने दिन बाद घटनास्थल से सटीक साक्ष्य मिलना मुश्किल माना जा रहा है. इस मामले में न केवल पुलिस की संवेदनहीनता को उजागर किया है बल्कि जांच प्रक्रिया की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. छह दिन तक पीड़िता और उसके परिवार को इंसाफ के लिए भटकना पड़ा, वहीं आरोपी अब तक फरार है. अब लोगों को उम्मीद है कि एसपी की कार्रवाई के बाद मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा मिलेगी. एसपी ने बताया कि कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं होंगी. पदाधिकारी कार्य के प्रति जिम्मेवार होकर कार्य करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन