Motihari : स्वीकृत आठ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ करायें

Updated:
विज्ञापन
Motihari : स्वीकृत आठ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ करायें

रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी. रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान स्वीकृति आठ आरओबी का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया. कहा कि विभागीय स्तर पर कहीं भी कोई समस्या हो तो उसे बताए, ताकि उसका शीघ्र निराकरण किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार जिले में आठ आरोबी का निर्माण किया जाना है, जिसकी स्वीकृति रेलवे के द्वारा दे दी गई है. बैठक में जिलाधिकारी के अलावा रेलवे के पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इन पथों में होना है आरओबी का निर्माण

जिन पथों पर आरोबी का निर्माण होना है, उसमें छपरा-बहास- विशुनपुरवा पथ जिसमें दो आरोबी का निर्माण होना है. यह पथ एनएच-527डी के आइओसीएल डिपो चौक से निकलकर सुगौली दीवान चौक पर मिलती है. तीसरा आरोबी सुगौली-पीपरपाती पथ में बनेगा, यह पथ सुगौली चीनी मिल से निकलकर छपरा-बहास-विसुनपुरवा पथ में मिलती है. चौथा आरोबी रामगढ़वा बाईपास पथ पर बनेगा. यह पथ एनएच 527डी पर रामगढ़वा बाजार से निकलकर नरीगिर चौक पर मिलती है. पांचवा आरोबी नरीगिर- चंपापुर-आदापुर पथ पर बनेगा। यह पथ 527डी के नरीगिर चौक से प्रारंभ होकर आदापुर में मिलती है.

छठा आरओबी रक्सौला से भेलाही पथ पर बनेगा. यह पथ एनएच 527डी के रक्सौल बाईपास से निकलकर भेलाही की ओर जाती है. सातवां आरोबी चैलाहां-बेला नहर पथ पर बनेगा. यह पथ 527D के मोतीहारी बाईपास के चैल्लाहा चौक से निकलकर बेला नहर चौक रामगढ़वा की ओर जाती है. आठवीं आरोबी का निर्माण आइओसीएल से आईसीपी भाया रेलवे लाइन पथ पर होना है. यह पथ रक्सौल आइओसीएल चौक से निकलकर रक्सौल स्टेशन होते हुए आईसीपी की ओर जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन