ePaper

Motihari: खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का प्रतीक : कुलपति

Updated at : 29 Aug 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का प्रतीक : कुलपति

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय खेल उत्सव विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खेलों के महत्व को रेखांकित करता है. कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने किया.उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे न केवल भारतीय हॉकी के प्रतीक थे, बल्कि उन्होंने खेलों के माध्यम से राष्ट्र को एकजुट करने का कार्य भी किया. उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह सिखाता है कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का प्रतीक है.प्रो. श्रीवास्तव ने छात्रों और शिक्षकों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए शपथ भी दिलाई और युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया.खेल महोत्सव में पीटो, रस्साकशी, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और दौड़ सहित कई प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश पात्र ने किया. समारोह में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. प्रसून दत्त, स्पोर्ट्स बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. शिरीष मिश्रा, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. अनुपम सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे. डॉ. शिरीष मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि यह आयोजन मेजर ध्यानचंद जी के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने का एक विशेष प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन