Motihari: एससी-एसटी टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन

Published by :SATENDRA PRASAD SAT
Published at :19 Apr 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: एससी-एसटी टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन

प्रखंड के सिसवा पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 11 में शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari:बंजरिया. प्रखंड के सिसवा पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 11 में शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. मुखिया माया देवी ने बताया कि बिहार सरकार ने डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया है. इसके आलोक में पंचायत के वार्ड नंबर 11 अमवा महादलित बस्ती में राजेंद्र राम के दरवाजे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. विशेष विकास शिविर में सरकार के 22 महत्वाकांक्षी योजना का लाभ शिविर के माध्यम से लाभुकों को लाभ दिलाया गया. उन्होंने बताया कि शिविर में 45 जन्म प्रमाण पत्र, 13 जॉब कार्ड का वितरण लाभुकों के बीच किया गया. वहीं 5 भूमिहीन परिवारों ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन जमा किया. मुखिया ने बताया कि सरकारी योजना से वंचित लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में दाखिला, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा, कौशल विकास कार्यक्रम, श्रम कार्ड, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ विकास शिविर के माध्यम से शिविर में निष्पादन किया जाना था, लेकिन शिविर में राजस्व कर्मचारी, श्रम पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छता अभियान, सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी या कर्मी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण कई योजनाओं का लाभ लाभुकों को नहीं मिल सका. मौके पर एलएस संगीता कुमारी, पंचायत रोजगार सेवक सुजित कुमार, एएनएम कुमारी केमी, कार्यपालक सहायक रानी कुमारी, बिजली विभाग जेई रघुवेन्द्र कुमार, विकास मित्र हीरालाल राम, आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन