मोहर्रम को लेकर बंजरिया थाना में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने जारी किए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मोहर्रम को लेकर बंजरिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि

Motihari Muharram Meeting: बंजरिया थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जुलूस के लिए लाइसेंस, निर्धारित रूट के पालन तथा डीजे और हथियारों पर प्रतिबंध का निर्देश दिया. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari Muharram Meeting: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बंजरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की. बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय कारा में गूंजा योग का संदेश, बंदियों ने नियमित योग का लिया संकल्प

जुलूस के लिए लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. उन्होंने आयोजकों को निर्देश दिया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का ही पालन करें. बिना अनुमति रूट बदलने या मनमानी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डीजे और हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध

बैठक में स्पष्ट किया गया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही किसी भी प्रकार के घातक हथियार या अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

यह भी पढ़ें: ATM पर मदद के बहाने ठगी, कार्ड बदल खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

भाईचारा बनाए रखने की अपील

थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

प्रशासन को सहयोग का आश्वासन

प्रशासन ने आश्वासन दिया

बैठक में उपस्थित लोगों ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. सभी ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के पालन पर सहमति जताई.

बैठक में दारोगा दयाराम सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य औजेर अंजुम, अजगरी मुखिया पति दीपक कुमार सिंह, सदरे आलम, शमीमा खातून सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन