Motihari: बोलेरो-बाइक की टक्कर में फौजी व पत्नी घायल

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बोलेरो-बाइक की टक्कर में फौजी व पत्नी घायल

चाकिया-केसरिया पथ के पकड़ी दीक्षित चौक के समीप गुरुवार की रात बोलेरो व बाइक की टक्कर में फौजी बालेश्वर ठाकुर (50) का दोनों पैर टूट गया, जबकि पत्नी घायल हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के चाकिया-केसरिया पथ के पकड़ी दीक्षित चौक के समीप गुरुवार की रात बोलेरो व बाइक की टक्कर में फौजी बालेश्वर ठाकुर (50) का दोनों पैर टूट गया, जबकि पत्नी घायल हो गयी. दोनों का इलाज पटना में चल रहा है. घायल थाना क्षेत्र अहिमनवा गांव के निवासी है, जो फौज में नौकरी करते है. छुट्टी लेकर घर आए हुए थे. जानकारी के अनुसार बालेश्वर ठाकुर केसरिया से पत्नी के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे. इस दौरान चकिया की तरफ से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गयी, जिसमें पति-पत्नि घायल हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बोलेरो व मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है. आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन