Motihari: मोतिहारी में पांच करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, धंधेबाजों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 17 May 2025 5:16 PM

विज्ञापन

अफीम जब्त (सांकेतिक तस्वीर)

Motihari: पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी में अफीम की डिलेवरी के लिए जा रहे युवक को बाइपास रोड में हरैया पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के दिशा-निर्देश पर हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व की टीम के द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि नेपाल को जोड़ने वाली आइसीपी बाइपास रोड में ओवरब्रिज के नीचे से जितना थाना क्षेत्र के बेला जितापुर गांव निवासी सोनालाल प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार को चार किलो 985 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है.

नेटवर्क को खंगालने का काम शुरू

हरैया थाना में एक मामला दर्ज करते हुए आरोपी रंजन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जब्त किये गये अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गयी है. इधर, हाल के दिनों में पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ अफीम की यह सबसे बड़ी बरामदगी साबित हुई है. पुलिस सूत्रों की माने तो तस्कर की गिरफ्तारी के साथ ही अब इससे जुड़े नेटवर्क को खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अफीम की डिलेवरी लेने वाले से लेकर आरोपी को अफीम उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति तक की तलाश कर रही है. अब देखना होगा कि इस प्रकरण में शामिल लोगों को पुलिस कब तक खोज पाती है. फिलहाल, रक्सौल से इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की हुई बरामदगी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read: Four lane: पटना आने-जाने में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, एम्स गोलंबर से पैनापुर के बीच की सड़क होगी चौड़ी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन