नाबालिग के साथ छह किशोरों ने किया गैंगरेप, तीन धराए
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 10:36 PM
बिजधरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. पीड़िता के परिजनों ने छह किशोरों के खिलाफ आवेदन दिया है.
केसरिया (पूचं).बिजधरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. पीड़िता के परिजनों ने छह किशोरों के खिलाफ आवेदन दिया है. बताया जा रहा की हैवानियत की सारी हदें पार कर छह किशोरों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. घटना तब संज्ञान में आयी जब इससे संबंधित तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इसके बाद पीड़िता के पिता के आवेदन के आलोक में पुलिस ने आरोपित में से तीन को बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि चार सितंबर को किशोरी के साथ गांव के ही छह किशोरों ने गैंगरेप किया. घटना को लोकलाज के कारण दबा दिया गया था, लेकिन तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने छह किशोरों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद बिजधरी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया. डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन को अग्रतर कार्रवाई के लिए महिला थाना भेजा गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










