Motihari: मच्छरगांवा में एक परिवार के छह लोगों को किया जख्मी

Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 12 Jul 2025 5:06 PM

विज्ञापन

मच्छरगांवा में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के छह लोगों को घातक हथियार से मार जख्मी कर दिया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. कोटवा थाना अंतर्गत मच्छरगांवा में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के छह लोगों को घातक हथियार से मार जख्मी कर दिया गया. घायलों में पन्नालाल भगत, राजेंद्र भगत, कांति देवी, राघो भगत, हरेंद्र भगत व महेंद्र भगत का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पन्नालाल ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि वह अपने भाईयों के साथ खेत में मिर्चा तोड़ रहा था. इस दौरान गांव के ही अभिषेक भगत, लालसाहेब भगत, लड्डु भगत, धीरज भगत, कोटो भगत, सचिन भगत, राहुल भगत, लिलावती देवी के अलावा चार-पांच अज्ञात लोग हरवे हथियार से लैस हो पहुंच गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर हाथ में लिये घातक हथियार से मार सभी को घायल कर दिया. उसने पुलिस को यह भी बताया है कि अभिषेक उसकी जमीन खरीदना चाहता है. इसको लेकर कई बार दबाव दिया. क्योंकि उसकी जमीन बगल में है. इनकार करने पर मारपीट की. दो लाख रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन