ePaper

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में छह घायल

Updated at : 13 May 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में छह घायल

मुफस्सिल थाना अंतर्गत हराजपुर गांव में चापाकल पर पानी भरने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. उसमें छह लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मोतिहारी . मुफस्सिल थाना अंतर्गत हराजपुर गांव में चापाकल पर पानी भरने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. उसमें छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक गुट के प्रमिला देवी, निर्मला देवी, हरदेव मांझी तथा दुसरे गुट के फुलझरी देवी, रविंद्र सहनी व शंभु मांझी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों गुटों ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रमिला ने पुलिस को बताया है कि वह खाना बनाकर दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान लोगों ने आकर गाली गलौज व मारपीट कर जख्मी कर दिया. बचाने आये परिवार के लोगों को भी जख्मी कर दिया. गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. वहीं दुसरे पक्ष की फुलझरी देवी ने पुलिस को बताया है कि वह दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान आरोपितों ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की. मना करने पर मारपीट शुरू कर दी. बचाने आये परिवार के लोगों को भी जख्मी कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष रिया जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन