ePaper

बालिका गृह की छह बालिकाएं अभी भी लापता

Updated at : 29 Apr 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
बालिका गृह की छह बालिकाएं अभी भी लापता

शहर के बालिका गृह की छह लड़कियां अभी भी लापता है. लापता लड़कियों का सुराग नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन

मोतिहारी. शहर के बालिका गृह की छह लड़कियां अभी भी लापता है. लापता लड़कियों का सुराग नहीं मिल पाया है. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि लापता छह लड़कियों की तलाश की जा रही है. गृह में रह रही अन्य बच्चियों से उनके बारे में फीड बैक लिया जा रहा है. बता दें कि रविवार देर शाम शहर के बालिका गृह में आवासित नौ बालिकाएं फरार हो गयी थी. इनमें से तीन को पकड़ लिया गया था. विभागीय अधिकारी उनका पता लगा रहे हैं. दिये गये पता-ठिकाना के आधार पर मामले की तहकीकात कर रहे हैं. ये बालिकाएं एक सप्ताह पूर्व यहां आयी थीं. गृह के मुख्यद्वार पर तैनात महिला पुलिस कर्मी को रविवार की देर शाम मारकर निकली और मौका का फायदा उठाकर भाग गयी. घटना की सूचना पर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम व डीएसपी सहित कई अधिकारियों ने गृह का निरीक्षण किया और पूरे हालात की जानकारी ली. फिलहाल गृह की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.बालिका गृह से फरार लड़कियों के मामले में डीएम ने गठित की जांच टीम : लड़कियों के फरार होने के मामले को डीएम सौरव जोरवाल ने गंभीरता से लिया है. कहा कि सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है जांच टीम में सदर डीएसपी शिखर चौधरी के अलावे अन्य अधिकारी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कोई हो कार्रवाई की जायेगी. इधर सदर एसडीओ ने बताया कि जांच की जा रही है. सुरक्षा में तैनात महिला कर्मी व बालिका गृह के बच्चों से पूछ ताछ की गई है. अभी जांच जारी है. जांच पूरा होने के बाद रिपोर्ट सौंप दी जायेगी. प्राथमिकी दर्ज : मुफस्सिल थाना अंतर्गत एनएच 28 किनारे बालिका गृह से रविवार रात नौ लड़कियों के पलायन को लेकर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. बालिका गृह की प्रभारी अधीक्षिका पूजा श्रीवास्तव के आवेदन पर मामला दर्ज हुआ है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि देर शाम महिला सिपाही गेट खोलने गयी. इस दौरान बालिका गृह में रहने वाली नौ लड़किया महिला सिपाही को धक्का दे फरार हो गयी. दो लड़कियों को पिपराकोठी से पकड़ा गया, वहीं एक लड़की को सोमवार को सकुशल बरामद किया गया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फरार छह लड़कियों की खोजबीन चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन