सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान में सिसवा पूर्वी मुखिया दिल्ली में हुईं सम्मानित

Published at :04 Mar 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान में सिसवा पूर्वी मुखिया दिल्ली में हुईं सम्मानित

प्रखंड की सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण भी शामिल हुए.

विज्ञापन

बंजरिया. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” का आयोजन हुआ. इसमें प्रखंड के सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण भी शामिल हुए. जहां पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से सहित अन्य उपस्थित थे. सिसवा पूर्वी पंचायत में पंचायत राज्य मंत्रालय के द्वारा संचालित योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर मुखिया को केंद्रीय पंचायत राज मंत्री सहित अन्य ने सम्मानित किया गया. इस सम्मेलन में देशभर से 1200 से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बधाई देने वाले में प्रमुख जफीर आजाद चमन, जिप सदस्य ई. तौसीफुर रहमान, मुखिया विनोद कुमार यादव, वीणा सिंह, आदिल राणा, माया देवी, शाहनवाज प्रवीण, रामावती देवी, मो. अरशद, अनिल कुमार, मुस्लिम मियां, दीपक कुमार सिंह, जिकारुउल्लाह, शब्बीर आलम, क्यामूल हक सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन