Motihari: पूर्व सांसद स्व. पीताम्बर सिंह की मनी जयंती
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 15 Jan 2026 4:04 PM
पूर्व सांसद स्वर्गीय पीताम्बर सिंह की 103वीं जयंती गुरुवार को केसरिया में समारोहपूर्वक मनाई गयी.
Motihari: केसरिया.पूर्व सांसद स्वर्गीय पीताम्बर सिंह की 103वीं जयंती गुरुवार को केसरिया में समारोहपूर्वक मनाई गयी. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पीताम्बर चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वरुण विजय ने कहा कि स्व. पीताम्बर सिंह मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज थे. उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक जनसमस्याओं को मजबूती से उठाया. प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सीताराम यादव ने स्व. सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति को याद करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. पार्टी नेता व पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पीताम्बर सिंह “चंपारण के लेनिन” थे, जिन्होंने आजीवन मजदूरों और गरीबों की आवाज बुलंद की. कार्यक्रम का संचालन पार्टी के अंचल मंत्री नेजाम खान ने किया. मौके पर राजेंद्र सिंह, प्रफुल्ल कुंवर, पूर्व मुखिया हरिशंकर पासवान, गया प्रसाद, लव कुमार यादव, चुन्नू सिंह, नितेश चंद्रवंशी, आमोद सिंह, कुमार धनंजय सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










