वीरगंज मेन रोड में दुकानदारों ने बंद रखा शटर

वीरगंज (नेपाल) के व्यापारियों ने गुरुवार को अपना-अपना दुकान बंद रख उस फैसले का विरोध जताया.
रक्सौल. वीरगंज (नेपाल) के व्यापारियों ने गुरुवार को अपना-अपना दुकान बंद रख उस फैसले का विरोध जताया, जिसमें वीरगंज के मेन रोड की सड़क के चौड़ीकरण के लिए सड़क को दोनों तरफ से 25-25 मीटर घरों को तोड़ने का निर्णय लिया गया है. बीते दिनों नेपाल की सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इस मामले में फैसला दिया गया था कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर मकान तोड़े जायेंगे. जिसके बाद से ही व्यवसायिक आंदोलन में है. गुरुवार को वीरगंज के मेन रोड में घंटाघर से लेकर नारायणी अस्पताल के इलाके तक व्यापारियों ने दुकानों का शटर बंद रखा और प्रशासन के इस निर्णय का विरोध किया. साथ ही, व्यापारियों के एक समुह के द्वारा अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी पर्सा गणेश अर्याल को भी सौंपा गया. व्यापारियों के द्वारा दुकान बंद रख विरोध किये जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




