ePaper

Motihari: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर व पूजा पंडालों में राजयोग में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र

Updated at : 22 Sep 2025 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर व पूजा पंडालों में राजयोग में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र

नवरात्र आरंभ होने के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिरों व पूजा पंडालों में कलश की स्थापना हुई.

विज्ञापन

मोतिहारी. नवरात्र आरंभ होने के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिरों व पूजा पंडालों में कलश की स्थापना हुई.कुछ भक्त अपने घरों भी कलश की स्थापना कर विधि विधान से पूजा में जुटे रहे .आश्विन शुक्ल प्रतिपदा, सोमवार को घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ गजकेसरी, बुधादित्य, शुक्ल और ब्रह्म योग जैसे शुभसंयोगों में हुआ. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, माता दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जो सुख-समृद्धि, वर्षा और कल्याण का प्रतीक माना गया है. नवरात्रि के पहले दिन से ही घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में कलश स्थापना कर श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती, रामचरितमानस, सुंदरकांड और दुर्गा सहस्त्रनाम का पाठ शुरू किया. विद्वानों के अनुसार, इन नौ दिनों में देवी के नौ स्वरूपों शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक की आराधना करने से शक्ति, बुद्धि, ऐश्वर्य और रोग-शोक से मुक्ति की प्राप्ति होती है. इस बार चतुर्थी तिथि 25 और 26 सितंबर दोनों दिन रहेगी, जिसके कारण कुष्मांडा माता की पूजा दो दिन की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन