Motihari : शहर में सीवरेज नेटवर्क परियोजना को मिली 399 करोड़ की सौगात

Updated:
विज्ञापन
Motihari : शहर में सीवरेज नेटवर्क परियोजना को मिली 399 करोड़ की सौगात

अटल नवीकरण और शहरी परिवर्त्तन मिशन (अमृत 2.0) अंतर्गत मोतिहारी शहर को सीवरेज नेटवर्क परियोजना के रूप में बड़ी सौगात मिली है.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी. अटल नवीकरण और शहरी परिवर्त्तन मिशन (अमृत 2.0) अंतर्गत मोतिहारी शहर को सीवरेज नेटवर्क परियोजना के रूप में बड़ी सौगात मिली है. सरकार ने इस योजना मद्द में 3 सौ 99 करोड़ 87 लाख 28 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. यह राशि शहरी जल आपूर्ति और सीवरेज सेवाएं प्रदान करने पर खर्च किया जायेगा. इस परियोजना के तहत मोतिहारी में सीवरेज नेटवर्क स्थापित करने की योजना है, ताकि सभी घरों में नल के माध्यम से पानी उपलब्ध हो सके और सीवर का प्रबंधन किया जा सके.

इस उपलब्धि में सांसद राधामोहन सिंह की विकासशील नीति व प्रयास सफल साबित हुआ है. उदेश्य शहर में जल आपूर्ति और सीवरेज सेवाओं की सार्वभौमिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है. जो शहर के विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने राशि स्वीकृति की घोषणा करते कहा कि इस परियोजना से मोतिहारी शहर में जल आपूर्ति और सीवरेज सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और शहरी नागरिकों के जीवन में सुधार होगा.

32 वार्ड का हुआ है चयन

अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) अंतर्गत सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र के 32 वार्डों का चयन किया गया है. इन चयनित सभी वार्डों के करीब 30 हजार घर को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की योजना है. जिससे शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को सीवरेज नेटवर्क की सुविधा प्राप्त होगी.

187 किमी. में सीवरेज नेटवर्क

शहरी क्षेत्र में 87 किलोमीटर में सीवरेज नेटवर्क का जाल बिछेगा. इसके अलावे अलग-अलग भाग में चार मध्यवर्त्ती पंपिंग स्टेशन बनाये जायेंगे. 0.800 किलोमीटर में राइजिंग मैन का कार्य की योजना है. जिसमें सीवेज उपचार क्षमता रीसाइकिल व पुनः उपयोग के लिए होगा.शहर के नालों का पानी परिष्कृत होकर झील में गिरेगी.इसके लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन