ePaper

Motihari: आवास सर्वेक्षण में रिश्वत लेने वाले आवास सहायक की सेवा समाप्त

Updated at : 31 May 2025 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: आवास सर्वेक्षण में रिश्वत लेने वाले आवास सहायक की सेवा समाप्त

पीएम आवास योजना के तहत आवास सर्वेक्षण के दौरान प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने के लिए रिश्वत लेने वाले ग्रामीण आवास सहायक धर्मेन्द्र कुमार की सेवा समाप्त कर दी गयी है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. पीएम आवास योजना के तहत आवास सर्वेक्षण के दौरान प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने के लिए रिश्वत लेने वाले ग्रामीण आवास सहायक धर्मेन्द्र कुमार की सेवा समाप्त कर दी गयी है. धर्मेन्द्र तेतरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत कोठिया में कार्यरत थे. उनके द्वारा रमेश नामक व्यक्ति से छह आवेदन जमा करने के एवज में 500-500 रुपये की वसूली की गयी, जिसका वीडियो वायरल हो गया. मामले की जांच व स्पष्टीकरण के बाद उनकी सेवा समाप्त की गयी है. एनइपी निदेशक डॉ कुंदन ने बताया कि ग्रामीण आवास सहायक धर्मेन्द्र कुमार की आवाज वायरल वीडियो में प्रतीत हो रही है, जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गयी है. श्री कुमार चौथे आवास सहायक है, जिनकी सेवा समाप्त की गयी है. डॉ कुंदन ने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य 15 मई को समाप्त हो गया. सभी आवास सहायक व पीआरएस जो सर्वे कार्य में लगे थे, उनसे लिखित लिया गया है कि एक भी व्यक्ति नहीं छूटा है. ऐसे में कोई व्यक्ति आवेदन देता है सूची में नाम जोड़ने के लिए तो संबंधित सर्वेकर्मी से जवाब-तलब व जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन