Motihari: लालबकेया नदी के तटबंध का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Motihari: लालबकेया नदी के तटबंध का एसडीओ ने किया निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर एसडीओ साकेत कुमार ने बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर लालबकेया नदी के दाएं तटबंध एवं मार्जिनल बांध का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Motihari: सिकरहना. डीएम के निर्देश पर एसडीओ साकेत कुमार ने बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर लालबकेया नदी के दाएं तटबंध एवं मार्जिनल बांध का निरीक्षण किया. इस दौरान जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी के अभियंताओं को बाढ़ से पहले बांध की सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया. बाढ़ के मद्देनजर बोरे में बालू भर कर रखने, रेन कटिंग की मरम्मत कराने आदि का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सीओ अर्चिता भारती, जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी के सहायक अभियन्ता किरण कुमारी, कनीय मिथलेश कुमार वगैरह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन