कुंभ से लौट रही स्कॉर्पियों वाहन रेलिंग से टकरायी, एक की मौत, तीन घायल

Published at :20 Feb 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
कुंभ से लौट रही स्कॉर्पियों वाहन रेलिंग से टकरायी, एक की मौत, तीन घायल

प्रयागराज में कुंभ स्नान कर लौट रहे रक्सौल निवासी एक परिवार की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई.

विज्ञापन

रक्सौल . प्रयागराज में कुंभ स्नान कर लौट रहे रक्सौल निवासी एक परिवार की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में 68 वर्षीय मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में वाहन चालक शनि कुमार और उनकी भाभी आभा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है. घटना छपवा-बेतिया रोड पर अमवा मन के पास हुई, जब चार पहिया वाहन रेलिंग से टकरा गया. हादसे के समय वाहन में मीरा देवी के साथ उनके परिजन सोनू साह, पूजा साह, सलोनी, शनि गुप्ता और आभा देवी मौजूद थे. घायलों में सोनू साह, पूजा साह और सलोनी के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. इनका इलाज डंकन हॉस्पिटल में चल रहा है. वहीं मृतका मीरा देवी के पुत्र बिक्की गुप्ता ने बताया कि पूरा परिवार प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गया था और घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया. इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया व मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फोटो:– दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन