Motihari : हर साल लाख महिलाएं गर्भावस्था व प्रसव के दौरान गंवा देती है अपनी जान

Published by :DIGVIJAY SINGH
Published at :06 Apr 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : हर साल लाख महिलाएं गर्भावस्था व प्रसव के दौरान गंवा देती है अपनी जान

विश्व स्वास्थ्य दिवस सोमवार को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

– विश्व स्वास्थ्य दिवस आज,तैयारी पूरी चलेगा जागरूकता अभियान- सीएस विश्व स्वास्थ्य दिवस आज, तैयारी पूरी Motihari : मोतिहारी . विश्व स्वास्थ्य दिवस सोमवार को मनाया जाएगा. प्रत्येक वर्ष की तरह इस दिन स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष रूप से लोगों को अपने दैनिक स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जागरूक किया जाएगा. साथ ही मातृ- शिशु स्वास्थ्य पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि मातृ -शिशु मृत्यु दर में कमी हो सकें. सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने कहा की स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है. इसलिए जन समुदाय का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल लगभग 03 लाख महिलाएं गर्भावस्था या प्रसव के कारण अपनी जान गंवा देती हैं. इसके अलावा, 02 मिलियन से ज़्यादा बच्चे अपने जीवन के पहले महीने में ही मर जाते हैं और लगभग 02 मिलियन बच्चे मृत पैदा होते हैं. यह एक बहुत बड़ा और दुखद आंकड़ा है, जो हर 07 सेकंड में लगभग 1 रोकी जा सकने वाली मौत को दर्शाता है. इसलिए मातृ एवं नवजात की मृत्यु दर को कम करने पर फोकस किया जा रहा है. सुरक्षित गर्भावस्था व सुरक्षित प्रसव जरूरी : जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए घरेलू प्रसव मुक्त पंचायत का अभियान चलाया जा रहा है. उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों के उचित शल्य प्रबंधन के लिए प्रथम रेफरल इकाई को क्रियाशील एवं मजबूत किया जा रहा है. सदर अस्पताल स्थित विशेष चिकित्सा देखभाल इकाई को भी चलाया जा रहा है, आरोग्य दिवस एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाकर उनकी प्रसव पूर्व जांच की जा रही है. मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहें है. वहीं गैर-संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर जाँच किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन