Motihari: इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक बने जिला राजद अध्यक्ष सह विधायक मनोज

Updated:
विज्ञापन
Motihari: इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक बने जिला राजद अध्यक्ष सह विधायक मनोज

इंडिया गठबंधन के सर्वसम्मति से जिला संयोजक बने जिला राजद अध्यक्ष सह विधायक मनोज कुमार यादव.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी .इंडिया गठबंधन के सर्वसम्मति से जिला संयोजक बने जिला राजद अध्यक्ष सह विधायक मनोज कुमार यादव. इंडिया गठबंधन समन्वय समिति मोतिहारी पूर्वी चंपारण की एक दिवसीय बैठक राजद कार्यालय में राजद के जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए.राजद जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज कुमार यादव इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के नव नियुक्त संयोजक विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि आप सभी ने मुझपर भरोसा कर इस दायित्व का निर्वहन करने का मौका दिया था.उन्होंने यह भी दावा किया कि चंपारण में विधानसभा में एनडीए को जबरदस्त शिकस्त दी जायेगी. तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की शुरुआत चंपारण से करेंगे. सत्येंद्र कुमार मिश्रा जिला सचिव सीपीआई ने कहा कि इंडिया गठबंधन सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के विचार पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है.

21 लोगों की बनी कमेटी

इंडिया गठबंधन में कुल 21 लोगों की कमेटी बनी है जिसमें 9 पदेन सदस्य हैं . मौके इंडिया गठबंधन के संयोजक राजद जिला अध्यक्ष विधायक मनोज कुमार यादव, कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय, राजद प्रधान महासचिव सुरेश साहनी ,सत्येंद्र कुमार मिश्रा , अशोक पाठक ,विजय शंकर सिंह सीपीआई शैलेंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस विश्वनाथ यादव , प्रभुनाथ चौधरी , वीआईपी अशोक कुमार साहनी, जिला अध्यक्ष वीआईपी प्रभु देव यादव जिला सचिव भाकपा लालबाबू खान महानगर राजद अध्यक्ष ओसीदुर्रहमान , परवेज आलम ,लाल सहनी ,बाकीमचंद डीटी शबनम खातून , मनोज साहनी वीआईपी अध्यक्ष रक्सौल, संतोष महतो जिला अध्यक्ष ढाका वीआईपी आदि उपस्थित थे. जानकारी मीडिया प्रभारी जावेद अहमद ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन