सांप दिखे तो लोग सबसे पहले रिजवान को करते हैं फोन, अब तक बचा चुके हैं कई बेजुबान जानें

Updated:
विज्ञापन

सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करते रिजवान और उपस्थित लोगो की भीड़ | Prabhat Khabar Network

पूर्वी चंपारण जिले में रिजवान अफरीदी सांपों को सुरक्षित बचाने के लिए जाने जाते हैं. सूचना मिलते ही वे तत्परता से मौके पर पहुंचकर वन्यजीवों का संरक्षण करते हैं. सांप दिखने पर उन्हें मारने की बजाय सूचना देने की अपील की गई है.

विज्ञापन

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जीवधारा स्थित चंद्रईया गांव के निवासी रिजवान अफरीदी आज इलाके में स्नेक रेस्क्यू के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुके हैं. आसपास के गांवों और मोहल्लों में जब भी कहीं सांप निकलने की सूचना मिलती है, लोग सबसे पहले उन्हें ही बुलाते हैं. उनकी तत्परता और सुरक्षित रेस्क्यू के कारण लोगों में भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

सूचना मिलते ही पहुंच जाते हैं मौके पर

स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी घर, खेत या मोहल्ले में सांप निकलने की सूचना मिलते ही रिजवान अफरीदी बिना देर किए मौके पर पहुंचते हैं. पूरी सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ते हैं और बाद में प्राकृतिक वातावरण वाले सुरक्षित स्थान पर छोड़ देते हैं. इससे लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है और वन्यजीवों का संरक्षण भी होता है.

अब तक कर चुके हैं कई सफल स्नेक रेस्क्यू

ग्रामीणों का कहना है कि रिजवान अफरीदी अब तक कई सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चुके हैं. उनकी मौजूदगी से लोगों में सांप को लेकर फैला डर कम होता है और बिना नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का रास्ता निकलता है.

सांप को मारने के बजाय दें सूचना

रिजवान अफरीदी लोगों से अपील करते हैं कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने की कोशिश करें. सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति या वन विभाग को इसकी सूचना दें.

उन्होंने बताया कि अधिकांश सांप बिना उकसावे के इंसानों पर हमला नहीं करते. ऐसे में उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना ही सबसे बेहतर और जिम्मेदार तरीका है.

वन्यजीव संरक्षण का दे रहे संदेश

रिजवान अफरीदी का प्रयास केवल लोगों को सुरक्षित रखना ही नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है. उनके इस कार्य की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं और इसे प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल मान रहे हैं.

यह भी पढे़ं: 'एक पेड़ मां के नाम-3.0' अभियान की धीमी रफ्तार पर शिक्षा मंत्रालय सख्त, स्कूलों को मिला अल्टीमेटम


विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन