परिचित बनकर घर में ठहरी महिला पर तीन लाख के जेवर गायब करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक परिचित महिला पर घर में ठहरे तीन दिनों के दौरान करीब 3 लाख रुपये के सोने के आभूषण चुराने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Motihari News: नगर थाना क्षेत्र के बेलबनवा मोहल्ले में परिचित के घर ठहरी एक महिला पर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण गायब करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिचित के घर तीन दिनों तक ठहरी थी महिला

पीड़िता ललिता सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र निवासी रंजना देवी अपने बेटे की परीक्षा दिलाने के लिए मोतिहारी आई थीं. परिचित होने के कारण वह तीन दिनों तक उनके घर पर ठहरी थीं.

सूटकेस के पास दिखी, फिर गायब मिले आभूषण

आवेदन के अनुसार, इसी दौरान ललिता सिंह की मां गायत्री देवी इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई थीं. वापस लौटने पर उन्होंने रंजना देवी को कमरे में रखे सूटकेस के पास देखा. पूछने पर उसने बताया कि सूटकेस खुला था, इसलिए वह उसे बंद कर रही थीं.

कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों ने सूटकेस की जांच की तो उसमें रखा मंगलसूत्र और करीब एक भर वजन का सोने का चेन गायब मिला.

करीब तीन लाख रुपये के आभूषण गायब होने का आरोप

पीड़िता के अनुसार गायब हुए मंगलसूत्र और सोने के चेन की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये है. इसके बाद उन्होंने रंजना देवी पर आभूषण गायब करने का संदेह जताते हुए नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सिकरहना नदी में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची लापता, एनडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन


विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन