मोतिहारी: एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक में मारी बाजी, जिले में चर्चा

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्सन : बच्चों के सफलता पर मिठाई खिलाते दादा एवं मां | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों ने अपनी मेहनत से इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. बिना बड़े शहर की कोचिंग के, उन्होंने घर बैठे यह मुकाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर के चांदमारी चौक स्थित एक परिवार के तीन सगे भाई-बहनों ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है. तीनों ने बिहार सरकार की इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सरकारी संस्थानों में दाखिला सुनिश्चित किया है. इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

विज्ञापन

तीनों भाई-बहनों का सरकारी कॉलेज में चयन

मूल रूप से पकड़ीदयाल प्रखंड के चैता गांव निवासी इस परिवार के बड़े बेटे उत्कर्ष कुमार सिंह का चयन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा में फायर सेफ्टी कोर पाठ्यक्रम के लिए हुआ है.

वहीं छोटे बेटे उत्सर्ग कुमार ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बेतिया में इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा में दाखिला सुनिश्चित किया है. परिवार की बेटी स्वाति कुमारी का चयन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मोतिहारी में मैकेनिकल कोर शाखा के लिए हुआ है.

बिना बड़े शहर की कोचिंग के हासिल की सफलता

सबसे खास बात यह रही कि तीनों भाई-बहनों ने किसी बड़े शहर में जाकर कोचिंग नहीं की. उन्होंने मोतिहारी स्थित अपने घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और सफलता हासिल की. उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, नियमित मेहनत और सही रणनीति से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.

परिवार और इलाके में खुशी का माहौल

तीनों भाई-बहनों की सफलता के बाद उनके घर पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है. सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दे रहे हैं. इस सफलता ने जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है.

यह भी पढ़ें: रक्सौल में ईओ विमल कुमार की हत्या पर शोकसभा, सीबीआई जांच की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन