Motihari: अनिश्चितकालीन अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: अनिश्चितकालीन अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर बुधवार से अनुमंडल के सभी राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर बुधवार से अनुमंडल के सभी राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए. सामूहिक अवकाश पर गए कर्मचारी इसके पूर्व भी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया था.सामूहिक अवकाश पर गए कर्मचारियों ने बताया कि इसके पूर्व अपनी मांगों को लेकर 9 मार्च को सभी कर्मचारी धरने पर गए थे, जिसके बाद विभाग ने पत्र लिखकर उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया था. इसके बावजूद विभाग द्वारा इस दिशा में आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण संघ द्वारा 7 मई से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया गया.इस मौके पर विनय बहादुर चौधरी,संदीप कुमार, नाजनीन खातून, ब्रज किशोर,आशीष राज,हरि कृष्ण,अफजल हुसैन,अनिल कुमार,राजू कुमार ,नीरज कुमार, अक्षय कुमार सिंह,राकेश कुमार रजक सहित सभी राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन