मोतिहारी: पत्नी और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप, सिसवा गांव में युवक की संदिग्ध मौत

Updated:
विज्ञापन
Police investigating the suspicious death of a young man in Siswa village of Raxaul after allegations of poisoning by in-laws.

संदिग्ध मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस और मौजूद ग्रामीण

रक्सौल के सिसवा गांव में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Motihari News: रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास-ससुर और साले को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला

मृतक की पहचान सिसवा गांव निवासी स्वर्गीय भूलन पटेल के पुत्र अरविंद पटेल (25) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह बाहर रहकर पेंटिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था. करीब पांच दिन पूर्व वह पश्चिमी चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल मेलवा सिरिसिया गांव गया था.

मंगलवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि अरविंद को एंबुलेंस से कहीं ले जाया जा रहा है. इस दौरान उसकी हालत गंभीर बताई गई. बाद में उसे वापस सिसवा गांव लाया गया, जहां उसकी मौत की जानकारी सामने आई.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अरविंद को जहर देकर मार दिया गया. मृतक की मां दुखनी देवी ने कहा कि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ था और ससुराल जाने के बाद ही उसकी मौत हुई. परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए.

क्या बोले अधिकारी

अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और वैज्ञानिक जांच के लिए साक्ष्य जुटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन