मोतिहारी: जाम से मिलेगी मुक्ति,लक्ष्मीपुर के नए बस पड़ाव से होगा बसों का संचालन, प्रस्ताव पास

Updated:
विज्ञापन
bihar-raxaul-nagar-parishad-meeting-tax-collection-outsourcing-bus-stand-shifting`

लक्ष्मीपुर के नए बस पड़ाव से होगा बसों का संचालन

Raxaul latest development: मोतिहारी जिला के रक्सौल नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बस स्टैंड को लक्ष्मीपुर शिफ्ट करने और टैक्स कलेक्शन आउटसोर्सिंग से कराने का बड़ा फैसला लिया गया.

विज्ञापन

रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Raxaul latest development: मोतिहारी जिला के रक्सौल शहर के विकास, यातायात व्यवस्था में सुधार और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर परिषद ने कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी है. मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के प्रशासनिक भवन में सामान्य बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया. कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के संचालन में हुई इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से टैक्स कलेक्शन की जिम्मेदारी आउटसोर्सिंग एजेंसी को सौंपने और जाम की समस्या से मुक्ति के लिए बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने पर सहमति बनी.

नए स्टैंड से चलेंगी बसें, जाम से मिलेगी मुक्ति

शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब शहर के भीतर बसों के प्रवेश को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा. सभी बसों का संचालन लक्ष्मीपुर स्थित नव निर्मित बस पड़ाव से ही करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है. कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को ही लक्ष्मीपुर बस स्टैंड का उद्घाटन किया जा चुका है. अब बोर्ड के इस निर्णय के बाद वहां से बसों का परिचालन अनिवार्य रूप से शुरू कराया जाएगा, जिससे शहरवासियों को आए दिन लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें… बारात के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन युवक को लगी गोली

राजस्व बढ़ाने के लिए आउटसोर्सिंग से टैक्स वसूली, सफाई व्यवस्था भी होगी चकाचक

नगर परिषद के राजस्व में वृद्धि करने और बकाया कर की वसूली में तेजी लाने के लिए अब टैक्स कलेक्शन का कार्य आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कराया जाएगा. बोर्ड का मानना है कि इससे कर संग्रहण की व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी. इसके साथ ही, रक्सौल की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक गुणवत्तापूर्ण व व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भी आउटसोर्सिंग एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें… बेतिया-मुजफ्फरपुर रेल लाइन डबलिंग का काम पूरा, 3 जुलाई को सीआरएस निरीक्षण के बाद दौड़ेगी ट्रेन

गर्मी में जल संकट दूर करने के लिए पाइपलाइन का होगा विस्तार

बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में उत्पन्न हो रहे जल संकट पर भी गंभीर चर्चा हुई. बोर्ड ने निर्णय लिया है कि जिन क्षेत्रों में अब तक बोरिंग की सुविधा नहीं है, वहां नई बोरिंग कराई जाएगी. साथ ही पाइपलाइन का विस्तार कर छूटे हुए घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा. बैठक में नगर प्रबंधक अविनाश कुमार राव सहित भारी संख्या में वार्ड पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन