जहां बैठते हैं अधिकारी, वहीं पानी-पानी हुआ दफ्तर; बारिश के बाद रक्सौल में जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें

Author Jitendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
रक्सौल में लगातार बारिश से जल-जमाव, अनुमंडल कार्यालय भी पानी में डूबा, आमजन परेशान

अनुमंडल कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगा पानी

रक्सौल शहर में लगातार बारिश के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है. यहां तक कि अनुमंडल कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों में भी पानी भर गया है, जिससे आम लोगों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं.

विज्ञापन

Raxaul Waterlogging News: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने रक्सौल शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. सबसे अधिक परेशानी अनुमंडल कार्यालय में देखने को मिली, जहां दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर जलजमाव होने से आम लोगों और कर्मचारियों को पानी से होकर गुजरना पड़ा.

सरकारी दफ्तर पहुंचना बना चुनौती

बारिश के बाद सरकारी कार्यों के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे लोगों को पानी से होकर कार्यालय तक पहुंचना पड़ा. इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कार्यालय में अनुमंडल के वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं, यदि वहीं जलजमाव की यह स्थिति है तो शहर के अन्य इलाकों की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.

हर साल बरसात में बनती है यही स्थिति

स्थानीय नागरिकों के अनुसार अनुमंडल कार्यालय परिसर में बारिश के दौरान जलजमाव कोई नई समस्या नहीं है. हर वर्ष मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है.

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि हर वर्ष बरसात में लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े.

कई वार्डों में भी प्रभावित हुआ जनजीवन

बारिश का असर शहर के वार्ड संख्या 20, वार्ड संख्या 1 और वार्ड संख्या 2 में भी देखने को मिला. कई सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया.

जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

नगर परिषद से कार्रवाई की मांग

नगर परिषद की ओर से जल निकासी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन