107 गिरफ्तारियां, शराब और हथियार बरामद... शानदार कार्रवाई पर डीआईजी ने दो पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

डीएसपी को प्रशत्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीआईजी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चम्पारण डीआईजी हर किशोर राय ने विशेष अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन और मधुबन पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. इस दो दिवसीय अभियान में 107 गिरफ्तारियां हुईं और शराब व हथियार भी बरामद किए गए.

विज्ञापन

Madhuban News: चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय ने विशेष समकालीन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पकड़ीदयाल के डीएसपी कुमार चंदन और मधुबन अंचल के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

दो दिवसीय अभियान में मिली उल्लेखनीय सफलता

डीआईजी द्वारा 14 जुलाई 2026 को जारी प्रशस्ति-पत्र में बताया गया कि 11 और 12 जुलाई 2026 को चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के दौरान पकड़ीदयाल अनुमंडल और मधुबन पुलिस अंचल ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.

107 गिरफ्तारियां, शराब और हथियार भी बरामद

अभियान के दौरान मधुबन पुलिस अंचल में कुल 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 90 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

इसके अलावा पुलिस ने—

  • 5 इस्तेहारों का तामिला किया.
  • 2 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की.
  • 98 लीटर देसी शराब बरामद की.
  • एक देशी कट्टा भी जब्त किया.

बेहतर पुलिसिंग के लिए मिला सम्मान

डीआईजी हर किशोर राय ने अभियान में प्रभावी नेतृत्व, त्वरित कार्रवाई और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान के लिए दोनों अधिकारियों की सराहना की. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन