ePaper

दोहरा कार्य पर फंसे देसरी कॉलेज के प्राचार्य

Updated at : 16 Jun 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
दोहरा कार्य पर फंसे देसरी कॉलेज के प्राचार्य

कॉलेज से लाखों के गबन में आरोपित नौतन के झखरा स्थित ईश्वर शांति डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य ललितेश्वर प्रसाद बुरी तरह फंस गये हैं.

विज्ञापन

बेतिया . कॉलेज से लाखों के गबन में आरोपित नौतन के झखरा स्थित ईश्वर शांति डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य ललितेश्वर प्रसाद बुरी तरह फंस गये हैं. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. (डॉ) संजय कुमार ने पूर्व प्राचार्य डॉ. ललितेश्वर नारायण प्रसाद पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. ईश्वर शांति कॉलेज में योगदान से पूर्व वैशाली जिला के देसरी के वीरचंद पटेल स्मारक महाविद्यालय के इतिहास विभाग में सहायक प्राध्यापक रहे श्री प्रसाद के कॉलेज प्रबंधन से अनुमति प्राप्त किए बिना नौतन के झखरा स्थित ईश्वर शांति कॉलेज में योगदान करने को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आपराधिक कृत्य मानते हुए देसरी स्थित वीरचंद पटेल स्मारक महाविद्यालय के प्रबंध समिति को डॉ. ललितेश नारायण प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्राधिकृत किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन