Motihari: लूटकांड मामले में प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

Published by :HIMANSHU KUMAR
Published at :17 May 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: लूटकांड मामले में प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने लूटकांड और आर्म्स एक्ट मामले के प्राथमिक अभियुक्त को शनिवार गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. पुलिस ने लूटकांड और आर्म्स एक्ट मामले के प्राथमिक अभियुक्त को शनिवार गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए युवक की पहचान विवेक कुमार सोमगढ़ थाना साहेबगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे चकिया थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर स्थानीय थाने में 315/24 (लूटकांड ) व 316/24 (आर्म्स एक्ट) के दो मामले दर्ज हैं. एक दिन पूर्व भी पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया था. पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है. छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (प्रभार) मो मोहिबुल्ला अंसारी कर रहे थे, जिसमे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुअनि गौरव कुमार, राजकुमार राजू व सिपाही कुणाल सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन