पुलिस हवलदार की हार्ट अटैक से मौत

पुलिस लाइन के चालक हवलदार राजकुमार बैठा (58) की आर्ट अटैक से मौत हो गयी. वह गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के बेलवा गांव का रहने वाला था.
मोतिहारी . पुलिस लाइन के चालक हवलदार राजकुमार बैठा (58) की आर्ट अटैक से मौत हो गयी. वह गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के बेलवा गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह राजकुमार की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उन्हे आनन-फानन में छतौनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. उनके शव को पुलिस लाइन लाया गया. वहां शोक सलामी दी गयी, उसके बाद पूरे सम्मान के साथ शव को उनके गांव भेजा गया. मौके पर एसपी कांतेश कुमार मिश्र, एएसपी शिखर चौधरी, लाइन डीएसपी चितरंजन ठाकुर सहित पुलिस लाइन के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










