मद्यनिषेध SI परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन, प्रतीकात्मक तस्वीर

स्पेशल ट्रेन, प्रतीकात्मक तस्वीर

मद्यनिषेध सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे 12 जुलाई को परीक्षा के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

विज्ञापन

Exam Special Train: 12 जुलाई 2026 को होने वाली मद्यनिषेध सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. परीक्षा के बाद वापसी के लिए भी आवश्यकता के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

स्टेशनों पर रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

रेलवे प्रशासन ने परीक्षा के दिन प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं. उद्देश्य यह है कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके.

एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन संख्यामार्गप्रस्थानगंतव्य
03213बेतिया – मुजफ्फरपुर – हाजीपुर – सोनपुर – छपरा2:00 बजेरात 8:00 बजे सीवान
03214दरभंगा – लहेरियासराय – समस्तीपुर – बरौनी2:00 बजेशाम 5:00 बजे बरौनी
03215मधुबनी – दरभंगा – समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर – हाजीपुर2:00 बजेरात 8:00 बजे हाजीपुर
03216मुजफ्फरपुर – हाजीपुर – सोनपुर – छपरा – सीवान2:00 बजेशाम 7:00 बजे सीवान
03217समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर – हाजीपुर – सोनपुर – छपरा2:00 बजेरात 8:30 बजे सीवान
03218सुपौल – झंझारपुर – सकरी – मधुबनी2:00 बजेशाम 6:30 बजे मधुबनी
03219सीतामढ़ी – रक्सौल – बेतिया2:00 बजेशाम 6:00 बजे बेतिया
03220मुजफ्फरपुर – बापूधाम मोतिहारी – बेतिया2:00 बजेशाम 5:00 बजे बेतिया

परीक्षा के बाद भी मिलेगी सुविधा

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 03213, 03216 और 03217 के रैक सीवान पहुंचने के बाद जरूरत के अनुसार खाली रेक या स्पेशल ट्रेन के रूप में पटना की ओर वापस भेजे जाएंगे, ताकि परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों को भी यात्रा में परेशानी न हो.

रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और यात्रा के दौरान रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Amresh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन